फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधानों ने उठाई मांगें, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। ग्राम प्रधान संघ ब्लाक इकाई मनियर के प्रधानों ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं के लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी इरसाद अहमद को सौंपा। सरकार की ओर से मनरेगा में जारी की गई नई गाइडलाइन को निरस्त कर पुरानी गाइडलाइन को बहाल रखने की मांग की गई। पंचायती राज के 73वें संविधान संशोधन में ग्राम प्रधानों को मिले अधिकारों को लागू करने, ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्रियों का बाजार भाव से भुगतान करने, फर्जी शिकायतों में शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई, मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने की मांग की। एनएमएमएस प्रणाली का बहिष्कार किया। मजदूरों को उचित मजदूरी मिले। प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि अगर शासन की ओर से हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम सभी प्रधान लामबंद होकर 20 जनवरी के बाद मनरेगा कार्यों को ग्राम पंचायतों में नहीं कराएंगे और धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम तिवारी, सत्येंद्र कुमार, राजेश सिंह, अशोक पाठक, देवेंद्र यादव, रामदेव यादव, सदन यादव, दिनेश साहनी, संजय राजभर, देवेंद्र सिंह, मुन्ना राम, प्रिंस वर्मा, विजय बहादुर राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें