भीमपुरा। क्षेत्र के उधरन गांव के परिषदीय विद्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर और बाजार को ग्राम प्रधान ने सैनिटाइज कराया। परिषदीय विद्यालय बाजार के बीचों- बीच होने के चलते प्रधान ने बाजार में भी सुरक्षा की दृष्टि से छिड़काव कराया। सीयर विकास खंड के ग्राम सभा उधरन में स्थित परिषदीय विद्यालय में ग्राम प्रधान बाहर से आने वाले लोगों को समझा- बुझाकर क्वारंटीन करा रहे हैं। उनके सोने के लिए चारपाई, मोमबत्ती आदि की व्यवस्था की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए रविवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने दवा का छिड़काव कराकर विद्यालय को सैनिटाइज कराया। साथ ही बाजार में बंदी होने के चलते वहां भी छिड़काव करवाया गया।