फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई रामजन्म हत्याकांड में प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चर्चित सेवानिवृत्त जेई रामजन्म हत्याकांड मामले में शनिवार की शाम खेजुरी पुलिस ने मनियर ब्लाक की ग्राम पंचायत बंसवरिया के प्रधान श्रीकांत यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया। पुरवा बहेलिया में घुरे के पास मिट्टी रखने की बात को लेकर 17 मई 2021 को प्रदीप यादव, सुशांत यादव, ज्ञान प्रकाश यादव और रिटायर्ड जेई रामजन्म यादव को लाठी-डंडो, राड, ईंट-पत्थर से मारा पीटा गया था। इसमें बेहोश हो गए प्रदीप यादव एवं रामजन्म यादव को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया था। जहां रामजन्म यादव की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधान श्रीकांत यादव 120बी का मुजरिम है। जिसका नाम विवेचना में सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें