पूर। पंदह ब्लॉक अंतर्गत सोनाडीह गांव में काश्तकारी भूमि पर ग्राम प्रधान की ओर से खड़ंजा लगाने पर भूमि मालिक और ग्रामीणों में रोष है।
गांव की तारा देवी पत्नी स्वर्गीय जयमंगल, पुष्पा देवी पत्नी लालवचन एवं योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन है लेकिन ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगी द्वारा मेरी जमीन पर पुरानी ईंट से सड़क निर्माण करा दिया गया। योगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी को दिया। उप जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश के बावजूद थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर खड़ंजा का निर्माण कराया गया। बताया कि अभिलेख में कोई रास्ता नहीं है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर ने कहा कि इस खड़ंजे का निर्माण उनके द्वारा नहीं कराया गया है। खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी लेकर बिना कार्ययोजना के कराए कार्य पर भुगतान नहीं किया जाएगा। संवाद