फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर सिविल लाइन स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देते विद्युत कर - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 के विरोध में सिविल लाइन स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस बिल से उपभोक्ताओं को भी जागरूक किया जाएगा कि उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कहा कि निजीकरण के केंद्र शासित प्रदेशों पांडुचेेरी व किसी भी प्रांत में चल रही प्रक्रिया वापस लिया जाए। ग्रेटर नोएडा का निजीकरण व आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द किया जाए। सभी ऊर्जा निगमों को एकीकृत कर उत्पादन, वितरण व पारेषण को एक साथ रखते हुए केरल व हिमांचल की भांति उप्र में भी यूपीएसई लिमटेड का गठन किया जाए। नियमित पदों पर नियमित भर्ती करने के साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सभी रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। संविदा तथा निविदा कर्मचारियों को तेलंगाना की तरह नियमित किया जाए। सभी संवर्गो की वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ ही सभी संवर्गो को तीन पदोन्नत पदों का समयबद्ध वेतनमान दिया जाए। धरना सभा में मिथलेश कुमार, अशोक कुमार वर्मा, सहदेव चौबे, दयानन्द प्रसाद, नगीना राम,वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार वर्मा, सतेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, फणींद्र सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, हिमांशु मिश्रा, रियाज खां, संजय कुमार यादव, सत्यम कुमार गौड़, कमलेश कुमार, विनोद कुमार भारद्वाज, लल्लन राम, सुनील कुमार सिंह आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता दिनेश सिंह तथा संचालन अवधेश कुमार ने किया। सभी आगंतुकों के प्रति सह संयोजक प्रमोद कुमार राय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें