गड़वार क्षेत्र के फेफना-चांदपुर मार्ग पर आंधी बारिश से सड़क पर गिरा पेड़।संवाद
गड़वार। सोमवार की शाम आई आंधी और बारिश से फिर से बिजली आपूर्ति को बेपटरी कर दिया। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ और डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं, जिससे फेफना और गड़वार फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फेफना फीडर के बलेजी से लेकर चांदपुर तक कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, गड़वार फीडर क्षेत्र में भी बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम से ही अंधेरा छा गया और लोगों को पेयजल सहित अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पेड़ बलेजी चट्टी के पास गड़वार फेफना मुख्य मार्ग पर गिर गया बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और क्षतिग्रस्त लाइनों व खंभों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। उधर बेल्थरारोड में बार-बार विद्युत कटौती होती रही। संवाद