सिकंदरपुर। क्षेत्र के बनहरा गांव में सोमवार को पोल्ट्री फार्म का दरवाजा खोलते समय करंट की चपेट में आकर 40 वर्षीय पोल्ट्रीफार्म संचालक अचेत हो गया। उसका इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है।
थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी मुन्ना राम (40) पुत्र कैलाश प्रसाद सोमवार की दोपहर गांव स्थित अपने पोल्ट्री फार्म का फाटक खोल रहा था। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया। घटना के समय वहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने उसे किसी तरह करंट से अलग किया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया।