क्षतिग्रस्त मनियर-सिकंदरपुर मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर धरना पर बैठे युवा।आयोजक
मनियर बलिया। मनियर-सिकन्दरपुर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर मौन हैं। स्थानीय लोग सांसद और विधायक की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर दर्जनों जानलेवा गड्ढे हैं। अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसी सड़क से गुजरते हैं। इसके बावजूद गड्ढों की मरम्मत पर किसी का ध्यान नहीं है। खरीद गांव के सामने आधी सड़क पर बड़ा गड्ढा है।