फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21173 लोगों का डाक विभाग ने निकासी किया चार करोड़ 83 लाख -

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। लाकडाउन के दौरान जनधन अकाउंट में आये राशि सहित वृद्धा, विधवा, दिव्यांग आदि पेंशन के साथ ही उज्ज्वला गैस कनेक्शन वाली महिलाओं की आयी सहायता राशि या बैंक न पहुंच वाले लोगों को पोस्ट आफिस के कर्मचारी घर-घर तक जाकर आवश्यकतानुसार पैसा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से निकासी कर रहे है। बलिया मण्डल के डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि लाक डाउन के बाद से 21173 लोगों का चार करोड़ 83 लाख रुपये की राशि निकासी कर डाक विभाग ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रबंधक अमित पाठक ने बताया कि केवल 28 अप्रैल को ही 3384 लोगों का एक करोड़ 30 लाख 54760 रुपये की धनराशि का भुगतान डाकघरों के माध्यम से किया गया है। डाक अधीक्षक ने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी डाक घर से किसी भी बैंक का दस हजार तक रुपया आधार कार्ड की सहायता से निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें