बैरिया। महाराष्ट्र में शिव सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सैनिक के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोशित द्वाबा के भूतपूर्व सैनिकों ने शनिवार को रानीगंज बाजार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया। पूर्व सैनिकों ने उद्धव ठाकरे मुर्दाबाद, शिवसेना मुर्दाबाद के नारे के साथ रानीगंज बाजार के सड़कों पर प्रदर्शन करने के बाद पुतला को आग के हवाले किया। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उनके सत्ता का गुमान इतना बढ़ गया है कि देश की रक्षा के लिए मर मिटने वाले सैनिकों के साथ दुर्व्यहार करने लगे हैं। इस मौके पर वीरेन्द्र वर्मा, शिवमंगल सिंह, हरेराम चौधरी, राजकुमार सिंह आदि रहे।