फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बहका कर विपक्ष करवा रहा आंदोलन: सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोविंदपुर में निराश्रितों में कंबल वितरित करते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
लालगंज। किसान बिल की बारीकियों से विपक्ष अनभिज्ञ है। यही वजह है कि वह किसानों को बहका कर उनसे आंदोलन करवा रहा है। आंदोलन से ना तो विपक्ष को फायदा होगा और ना ही किसानों को। यह बातें बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को गोविंदपुर गांव में अवकाश प्राप्त अध्यापक विश्वनाथ पांडेय के यहां आयोजित कंबल वितरण के दौरान कहीं। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार के किसी भी योजना से किसी को अहित नहीं होगा यह बात दीगर है कि विपक्ष के पास कुछ मुद्दा नहीं है और वह उल्टे सीधे बातों में फंसा कर जनता को गुमराह कर रहा है। मुद्दा विहीन विपक्ष किसी का भला नहीं चाहता। विधायक ने 120 परिवारों में कंबल का वितरण किया। बताया कि 5000 लोगों को कंबल बांटा जाएगा। इस दौरान परशुराम सिंह, शक्ति सिंह, रामगोपाल सिंह, अशोक पांडेय, शिवजी तिवारी, अखिलेश पांडेय, सुरेश पांडेय, अमर साह, शिवजी पांडेय, सुशील पांडेय, पूर्व प्रधान प्रदीप ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें