फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हृदयगति रुकने से सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानपुर में छुट्टी पर आए छत्तीसगढ़ में सिपाही पद पर तैनात आत्मा निषाद 52 वर्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधानपुर निवासी आत्मा निषाद छुट्टी पर घर आया हुआ था। सोमवार को देर रात हार्ट अटैक आने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया। मऊ जाते समय आत्मा निषाद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आत्मा की चार पुत्रियां एवं एक पुत्र थी। तीन पुत्रियों की शादी कर चुके थे। एक पुत्री की शादी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें