फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत में खून का धब्बा मिलने पर हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव के सिवान में गेंहू के खेत में खून का धब्बा मिलने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों जांच पड़ताल की। मानगढ़ गांव निवासी श्याम बिहारी प्रसाद का 24 वर्षीय बेटा चंदन कुमार विगत तीन दिनों से लापता है। पिता ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की है। कहा कि 18 मार्च की शाम को बेटा उनके साथ में खाना खा रहा था, उसी दौरान उसको किसी का फोन आया। वह कुछ देर में आने की बात कह कर चला गया। तब से लापता है। उधर गांव के खेत में खून के धब्बे मिलने से चंदन के परिवार वाले उसके साथ किसी अनहोनी की शंका जता रहे हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी से बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर मोबाइल नंबर के सहारे चंदन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें