बरसात में जलजमाव के कारण पानी से घिरा गड़वार थाने का भोजनालय।
- फोटो : BALLIA
गड़वार। लगातार हो रही बारिश के कारण थाना परिसर जलमग्न हो गया है। जिससे पुलिस कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी भोजनालय में प्रवेश कर जाने के कारण भोजन आदि बनाना कठिन हो गया है। जबकि जलजमाव के कारण कीड़ा भी रेंगते हुए अब कक्ष में प्रवेश करने लगा है। पुलिसकर्मियो को डर है कि आगे भी यही स्थिति बरकरार रहा तो दस्तावेज को बचाना मुश्किल हो जाएगा।