फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखन हत्याकांड में थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रक्षाबंधन के दिन शहर में 11 अगस्त को निकले महावीरी जुलूस में डीजे नाच के विवाद में युवक की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी राजकरन नय्यर ने एसओ नरहीं मदन पटेल तथा ओक्डेनगंज पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रभूषण पांडेय को सस्पेंड कर दिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच युवक की हत्या को लेकर पुलिस निशाने पर थी। प्रकरण में अभी कुछ और लोगों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महावीरी झंडा जुलूस के दौरान लोहापट्टी अखाड़े के जुलूस में शामिल कुछ युवकों के बीच डांस करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान चाकू मारकर दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी लखन पासवान की हत्या कर दी गई थी। मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के राजेंद्र नगर निवासी पवन, बंटी व लाडला को गिरफ्तार किया था। महावीरी झंडा जुलूस को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी। हर अखाड़ों के साथ पुलिस बल की तैनाती थी। लोहापट्टी के जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था एसओ नरहीं व चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज के जिम्मे थी। इसके बाद भी हत्या को लेकर पुलिस निशाने पर थी। युवक की हत्या में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने एसओ नरहीं और चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें