फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट के बाहर हाफती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ोटो सहित...
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट के बाहर हाफती रही पुलिस
बलिया। दुर्जनपुर जयप्रकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह घटना के तीसरे दिन भी पुलिस के पकड़ से दूर है। जिला प्रशासन के द्वारा उसे 24 घंटे में पकड़ कर गिरफ्तार करने की बात कही गयी थी। इसी कड़ी में जनपदीय पुलिस को संदेह है कि कही आरोपी धीरेंद्र जिला न्यायालय में समर्पण कर सकता है। जिसको लेकर पुलिस न्यायालय के बाहर शनिवार की दोपहर से लेकर शाम तक तैनात रही। अब देखना यह है कि आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करता है या पुलिस हाफती रहती है। बता दे कि दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत फरार चले रहे सभी आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25-25 हजार तथा डीआइजी की ओर से 50-50 हजार रुपये ईनाम घोषित किया गया है। जबकि नामजद आठ आरोपियों में से पुलिस ने दो आरोपी क्रमश: देवेंद्र सिंह एवं नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा पांच अज्ञात को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें