फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेपी नगर जाने वाली बस से पुलिस ने बरामद की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को उदयपुरा गांव के पास से जयप्रकाश नगर जाने वाली निजी बस से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब तस्कर अबकारी की अनुज्ञापी के यहां से बस में शराब पेटियाें को लादकर जेपी नगर ले जा रहे थे, वहां सरयू नदी से होकर बिहार ले जाने के फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर आला अधिकारियों के निर्देश पर ओक्ड़ेनगंज चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह ने बैरिया की तरफ सवारियों को लेकर जा रही बस को रोक कर चेकिंग की तो बस के पीछे वाली डिक्की से करीब 15 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। यह देख सवारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कोतवाली लेती गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में खलबली मची है। इस बाबत एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा की बस से शराब पकड़ी गई। शराब बोतल के स्कैनर से दुकान की जानकारी कर अनुज्ञापी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें