फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के विवाद के बाद बीस दिन पूर्व घर से निकली महिला को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद करके परिजनों को सौंप दिया। मां को पाकर बच्चे खुश हो गए। उन्होंने थाना प्रभारी मंजू सिंह व जवानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। फेफना स्टेशन पर मंगलवार की रात में एक महिला घूमती नजर आई स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने महिला पुलिस को सूचित किया। महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह उक्त महिला को लेकर थाना आई। उसे खाना खिलाने के बाद नाम व घर के बारे में पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम अंजू यादव पता खेरपुर बिरहघाट थाना जहांगीरगंज जिला अंबेडकर नगर बताया। पुलिस ने स्थानीय थाना से संपर्क कर परिजनों को इसकी सूचना दी। बुधवार को पति राजेश व बच्चे पहुंचे, पति ने बताया की वह ईंट भठ्ठे पर मजदूरी का काम करता है। दोनों से आठ संतान है। बीस दिन पूर्व विवाद में मारपीट दिया था, इससे नाराज होकर घर छोड़कर कही चली गई थी। हम लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें