बेल्थरारोड। मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था के जिला संयोजक विनोद मानव ने राज्य मानवाधिकार आयोग को पत्र भेज उभांव पुलिस द्वारा उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करने की शिकायत की है। पत्र में पुलिसिया कार्रवाई की जांच कर न्याय की गुहार लगाई। पत्र में उल्लेख है कि पिछले दो दशक से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गरीबों, शोषितों के हितों की रक्षा के लिए अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करता रहा हूं। मेरे ऊपर कोई आपराधिक केस थाने में दर्ज नहीं है। फिर भी पुलिस द्वारा उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है। पत्र में पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई की जांच कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को प्रेषित की गई है। आयोग के सदस्य ओपी दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।