फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया रेलवे स्टेशन से प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। स्थानीय पुलिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व भगाई गई किशोरी व उसके प्रेमी को बृहस्पतिवार की सुबह बलिया रेलवे स्टेशन से पकड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की नाबालिग लड़की को भगा ले गया था । परिजनों ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि बलिया रेलवे स्टेशन पर दोनों कहीं भागने की फिराक में हैं। इसके बाद एसआई बीपी पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर आरोपी दीपक कुमार को किशोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। जबकि किशोरी का मेडिकल मुआयना कराने के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें