रसड़ा। नगर स्थित बस स्टेशन से शनिवार की सुबह पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रही बहू के हत्या की आरोपी सास को धर दबोचा। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस मृतका के पति व ससुर को पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर निवासी आरोपी कमली देवी पत्नी रमाकांत चौहान बस स्टेशन से कहीं बाहर जाने की फिराक में थी। तभी मुखबिर की सूचना पर सिटी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह अपने हमराहियों संग पहुंच कर हिरासत में ले लिया। बता दें कि 14 मई 2019 को देवनाथ चौहान पुत्र स्व. तुड़ी चौहान ग्राम हरपुर (लोकई का पुरा) जनपद मऊ ने तहरीर में आरोप लगाया था कि मेरी पुत्री शोभा चौहान को उसके पति हेमंत कुमार चौहान और सास कमली देवी व ससुर रमाकांत चौहान ने दहेज में बाइक व दो तोला सोना की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करते थे। नहीं देने पर मेरी पुत्री को जलाकर मार डाला और लाश को परिवार के सहयोग से शमशान घाट पर जला दिया था। तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सास कमली देवी फरार चल रही थ्री।