फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोडवेज में जहरखुरानी गिरोह ने युवक को लूटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Mar 2023 11:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ट्रेनों की तरह अब रोडवेज बसों में भी यात्रा सुरक्षित नहीं है। सोमवार की रात लखनऊ-बलिया एसी बस से यात्रा कर रहे गाजीपुर जिले के युवक को बेहोश कर जहरखुरानी गिरोह कीमती सामान व हजारों रुपये लेकर गायब हो गया। युवक को रसड़ा उतरना था लेकिन वह बेहोशी की हालत में बलिया पहुंच गया। कंडक्टर ने युवक को बेहोशी की हालत में ही बस से उतार दिया। युवक दो दिनों तक रोडवेज से टीडी कॉलेज के बीच भटकता रहा। संयोग रहा कि बुधवार को उसके रिश्तेदार की युवती परीक्षा देने को जाते समय पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। बुधवार को पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं तो परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गाजीपुर जिले के असावर गांव निवासी आशुतोष राय बैंगलोर में एक कंपनी में कार्य करते हैं। वह बैंगलोर से फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे और रात में लखनऊ-बलिया रोडवेज बस से रसड़ा के लिए चले। बस जब बलिया पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में बस में पड़ा था जिसे चालक-परिचालक ने उसी हालत में उतार दिया और एक बैग भी उसके पास रहा। इसके बाद आशुतोष बैग लेकर लड़खड़ाते हुए चाय दुकान पर पहुंचा और बैग रख दिया। इसके बाद से ही दो दिनों तक भटकता रहा। उधर, आशुतोष जब घर नहीं पहुंचे और मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा तो परिजन व रिश्तेदार परेशान हो उठे और खोजबीन शुरु कर दी। इसी बीच बुधवार को आशुतोष के रिश्तेदार की युवती परीक्षा देने जा रही थी और टीडी कॉलेज पर उन्हें भटकते देख पहचान लिया तथा परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन बलिया पहुंचे और पुलिस से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसपी के यहां पहुंचे। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जहरखुरानी व संपत्ति चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ-बलिया बस में जहरखुरानी के शिकार युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई जाएगी। - राजीव सिंह, कोतवाल, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें