फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कवियों ने प्रस्तुतियों से लोगों को गुदगुदाया

Sun, 19 Mar 2023 11:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के शताब्दी समारोह में शनिवार शाम ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी हास्य कविता गीतों से जहां लोगों को खूब गुदगुदाया। वही, देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ सिंह और उप प्रवंधक सैय्यद मुज्जतबा हुसैन ने कवियों को बैज लगा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

किशोर मोहम्मद बिलाल ने नात और तकरीर गाकर शुरुआत की। हिना अंजुम इलाहाबादी ने उर्दू पर व्याखान देकर वाहवाही लूटी। भूषण त्यागी वाराणसी और अरशद हिंदुस्तानी ने देशभक्ति पर कविता प्रस्तुति कर देश भक्ति का जोश भरा। अबरार घोसी ने व्यंगात्मक हास्य कविता प्रस्तुति कर लोगों को लोट पोट कराया।
नौशाद अख्तर शाद बहराइच ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डाल कर खूब तालियां बजवाई। जितेन्द्र त्यागी, आदिल मऊ, आरिफ जमाली मऊ, रहमुतुल्ला अचानक, जैद बलिभावी, फैसल रब्बानी, आदि में अपनी कविता एवम गीतों से रात भर लोगों को हंसा कर खूब तालियां बटोरी। संचालन कुंवर नदीम मुबारक पूरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें