बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी फेफना विधानसभा क्षेत्र के सद्गुरु सदाफल देव महाराज के आश्रम पुर पकड़ी में बुधवार को 12 बजे आएंगे। उनके आगमन को लेकर आश्रम में तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को स्वर्वेद महामंदिर उमरहा वाराणसी का पंकज मोदी ने सदगुरु स्वतंत्र देव महाराज के साथ भ्रमण किया। महामंदिर के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।