फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक का होगा विस्तार, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक विस्तार किया जाएगा। अब पुराने मालगोदाम के आगे तक प्लेटफार्म नंबर एक बढ़ाया जाएगा। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों को पकड़ने में आसानी होगी। प्लेटफार्म छोटा होने से ट्रेन में चढ़ने में यात्रियों को दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

सुरेमनपुर के स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि 19 डब्बे से अधिक की ट्रेन जैसे पवन एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों के पीछे के तीन से चार डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर हो जाते हैं। इससे यात्रियों को विशेषकर महिलाएं, बच्चे और वृद्धजनों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में दिक्कत होती है।
यह समस्या मण्डल रेल प्रवन्धक वराणसी रमाशंकर पाण्डेय के संज्ञान में है। इसके लिए उन्होंने सम्बंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक लम्बी दूरी के मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। प्रतिदिन लगभग पांच हजार यात्री इस स्टेशन से ट्रेन पकड़कर आते-जाते है। ऐसे में मेल एवं एक्सप्रेस गाड़ियों के कुछ डब्बे प्लेटफार्म से बाहर रह जाना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हलाकि अभी प्लेटफार्म नम्बर दो का निर्माण कार्य भी आधा अधूरा है। इससे यात्री काफी परेशान हैं।प्लेटफार्म नम्बर एक के विस्तार के प्रतीक्षा में यात्री काफी दिनों से है। देखना है मण्डल रेल प्रवन्धक के प्रस्ताव पर कब तक रेलवे का सम्बंधित विभाग अमल करता है। क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता अजित सिंह, उपाध्यापुर के पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेनों के डब्बों को प्लेटफार्म से बाहर होने की शिकायत करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें