फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डेंगू ही नहीं वायरल फीवर में भी घट रहा प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में इन दिनों संचारी रोगों का खतरा बढ़ा है, वायरल फीवर का प्रकोप है। डेंगू रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद मरीजों का प्लेटलेट्स घटने की शिकायत आम हो गई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड वायरल फीवर वाले मरीजों से फुल हैं। इसमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग व बच्चे शामिल हैं। मौसम में बदलाव से लोगों में सर्दी, बुखार, बदन दर्द, खांसी की शिकायत आम हो गई है।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में रोज 1500 से 1800 सौ मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें 60 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। शहर से लेकर गांव तक जलजभराव व गंदगी के कारण मच्छरजनित बीमारियों का खतरा निरंतर बना हुआ है। पैथोलॉजी में रोज 300 से 350 मरीजों की खून की जांचें आ रही हैं। डेंगू जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद प्लेटलेट्स कम होना मरीजों के लिए घातक बना हुआ है। जिले में डेंगू के अब तक 116 मरीज मिल चुके हैं।

000

शहर के चित्तू पांडेय चौराहा निवासी मनोज चौरसिया को तेज बुखार व शरीर में दर्द होने की शिकायत पर जिला अस्पताल में दिखाया। वहां चिकित्सक ने ब्लड जांच कराने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स एक लाख के नीचे आ गया। अचानक नीचे गिरने लगा। चिकित्सक ने भर्ती करने के बाद इलाज किया। 12 घंटे बाद हालत में सुधार होने पर छुट्टी मिली। डाक्टर की सलाह पर दवा का सेवन कर रहे हैं। हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन




000



सिकंदरपुर के पंदह निवासी मनोज कुमार को तीन चार दिन से बुखार से राहत न मिलने पर जिला अस्पताल में डाक्टर से दिखाया। उन्होंने खून जांच की सलाह दी। जांच रिपोर्ट में 80 हजार प्लेटलेट्स आया है। परिजनों के होश उड़ गए। चिकित्सक ने समय से दवा का सेवन करने व तरल पदार्थ का सेवन की सलाह दी।

000

डाक्टर का सुझाव



जिला अस्पताल के फीजिशियन डा. पंकज झा ने बताया कि डेंगू से ही नहीं वारल फीवर से भी प्लेटलेट्स कम होता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी सावधानी बरत कर इससे राहत मिल सकती है। किसी मरीज को बुखार व शरीर में दर्द है तो चट्टी चौराहे पर इलाज न करवा कर तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह पर खून जांच व दवा का सेवन करे। लापरवाही जानलेवा हो सकती है। इस मौसम में मच्छरजनित बीमारियों का ज्यादा खतरा रहता है, अपने आसपास जलजमाव न होने दे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें