फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना चौड़ीकरण व सुदंरीकण के लगाया शिलापट्ट, किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कुंवर सिंह चौराहे का बिना चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराए प्रतिमा स्थल के पास शिलापट्ट लगाने पर स्कूल प्रशासन ने विरोध किया। नगरपालिक अधिकारियों ने उक्त शिलापट्ट को उखाड़वा दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब चौराहा का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण हुआ ही नहीं तो आखिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री एके शर्मा और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कैसे लोकार्पण किया, क्या इस मद में आए धन का बंदरबांट हो गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने कहा कि प्रतिमा स्थल का कॉलेज प्रशासन सुदंरीकरण करवाता है। बिना सूचित किए कब काम हो गया है। इस बाबत नपा ईओ सुभाष कुमार ने कहा कि गलती से शिलापट्ट लग गया है। जानकारी होने पर उसे हटा दिया गया है। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें