फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चबूतरे से टकराई पिकअप, ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
नगरा- रसड़ा मार्ग के पचफेड़वा स्थित ईंट के चबूतरे पर रखे ट्रांसफार्मर से टकराई पिकअप।संवाद - फोटो : ramban news
विज्ञापन
नगरा। नगरा-रसड़ा मार्ग के पचफेड़वा स्थित ईंट के चबूतरे पर रखे ट्रांसफाॅर्मर में शनिवार की देर रात रसड़ा की तरफ से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। पचफेड़वा में 100 और 63 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर ईंट से बने चबूतरे पर रखे थे। शनिवार की देर रात रसड़ा की तरफ से आ रही पिकअप ने चबूतरे में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रांसफाॅर्मर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। रात होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक पिकअप छोड़ भाग निकला। ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने के वजह से सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। सुबह से ही निगम के कर्मचारी ट्रांसफाॅर्मर को सही करने में लगे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें