बलिया। बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर चलाने पर न्यूज चैनलों, एंकर व उसके प्रमुख के खिलाफ एडवोकेट वरुण पांडेय ने जिला एवं सत्र न्यायालय बलिया में 173(04) बीएनएसएस के तहत याचिका दायर की है। अधिवक्ता वरुण पाण्डेय ने याचिका दायर करने के बाद बताया कि अभिनेता धर्मेंद्र की मृत्यु की झूठी खबरें समाचार चैनलों ने चलाई थी। इस झूठी खबर से न केवल परिवार बल्कि उनके प्रशंसकों के मन को ठेस पहंुची है। जब यह स्पष्ट हुआ कि वे जीवित हैं, तो प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ी। अधिवक्ता ने कहा कि उन्होंने सीजेएम न्यायालय में 173(04) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार चैनलों का लाइसेंस निरस्त किया जाए और विधिक कार्रवाई की जाए।