रेवती। नगर के वार्ड नंबर छह में पंखे में करंट उतरने से करंट लगने से एक युवक की रविवार की रात मौत हो गई। रविंद्र पटेल (38) पुत्र नथुनी पटेल कमरे में सोया था जहां स्टैंड फैन चल रहा था। बगल के तख्त पर भतीजा सचिन भी सोया था। रविवार की रात 12 बजे अचानक कुछ गिरने की आवाज के बाद सचिन जब जागा तो देखा कि उसके चाचा रविंद्र जमीन पर गिरे हैं। अनुमान लगाया जाता है कि लघुशंका के लिए उठे रविंद्र के शरीर का कोई भाग स्टैंड फैन से स्पर्श हो गया जिससे उनको करंट लग गया। परिजन रविंद्र को सीएचसी रेवती पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसआई माया शंकर दुबे ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र एक पुत्री दिलीप (15), दूजा (13) तथा धीरज (आठ), पत्नी उषा एवं मां लालमुनी का रोते रोते बुरा हाल है।