करंट लगने से युवक की मौत
धर्मापुर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरधरपुर बढ़वलिया निवासी बबलु राजभर (24 ) पुत्र महेंद्र राजभर अपने ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई करने के दौरान हैंडपंप में प्रभावित करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में पास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।