फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने भ्रमण कर लिया जायजा, बिना मॉस्क वाले लोगों को भेजा घर

विज्ञापन
एनएच-31 स्थित अखार ढाले पर वाहनों की चेकिंग करते दुबहर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण किया और रानीगंज बाजार, मधुबनी व बैरिया में बिना मॉस्क पहने निकले लोगों को घर लौटा दिया। पुलिस ने बिना मॉस्क पहने अनावश्यक घूमने वाले कुछ लोगों की पिटाई भी की। वहीं जरूरी किराना व अन्य सामानों को पिकअप व ट्रकों से बाजार में लाने वालों के प्रमाण पत्र की जांच नायब तहसीलदार रजत सिंह ने की। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी की एक टीम बिना मॉस्क पहने बाजार में आने वाले लोगों को वापस घर लौटा दिया। अधिकारियों ने चेताया कि बिना मॉस्क के बाहर निकलने पर अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें