फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र जारी करने को खरवार समाज के लोगों ने दिया धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर खरवार समाज के लोगों के धरने को संबोधित करते - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर खरवार जनजाति कल्याण समिति के सदस्यों ने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर खरवार ने कहा कि खरवार समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी न कर अधिकारी तथा कर्मचारी समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जब तक हम लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा तब तक हम लोगों का धरना जारी रहेगा। साथ ही जरूरत पड़ी तो हम लोग आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर कमलेश खरवार, दिलीप खरवार, नरेंद्र खरवार, गोपाल कर्णपुरी, राघवेंद्र खरवार, नयन खरवार, अशोक खरवार, अरूण खरवार, मनोज खरवार, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें