बेल्थरारोड। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। फिर भी लोग रोग की गंभीरता को नजरअंदाज कर रहे हैं। बाजार में घूमने वाले अधिकांश लोगों के मुंह पर मॉस्क नहीं दिखता तथा सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकांश ग्राहक और दुकानदार मॉस्क नहीं लगाते व सामान खरीदते समय सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जाता। लॉकडाउन के दौरान लोगों ने संक्रमण से बचाव को लेकर सावधानी बरती, लेकिन अनलॉक में लोग लापरवाही कर रहे हैं। जबकि मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में प्रशासन को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बरतनी चाहिए, ताकि महामारी के संक्रमण को रोका जा सके।