रसड़ा। नगर के छितौनी रेलवे क्रासिंग के समीप झाड़ी में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सुबह खेत की ओर से गए लोगों ने गंभीरावस्था में घायल युवक को देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने युवक अपना नाम शैलेंद्र मसीह (32) पुत्र कमलेश निवासी ककरी थाना नगरा बताते ही बेहोश हो गया।