फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेंशन रथ का कर्मचारियों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग अब राजस्थान,छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब ,हिमांचल प्रदेश,कर्नाटक के बाद उत्तर प्रदेश में जोर पकड़ रही है। अगले लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक भी बड़े आंदोलन के मुड में आ गए हैं। जिसको लेकर पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जा रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन के लिए कर्मचारियों के बीच जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकालकर जनपद नगर से सटे माल्देपुर मोड पर पेंशन रथ का स्वागत किया। साथ ही पेंशन रथ के साथ जुलूस लेकर नगर भ्रमण किया। इस मौके पर पेंशन रथ के साथ के साथ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकरण, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पीडब्लूडी प्रदेश के प्रांतीय महासचिव प्रकाश चंद्र ने भी सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर सुशील कुमार पाण्डेय (कान्हजी) को सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री चुनें जाने पर बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। मौके पर कौशल उपाध्याय, अनिल सिंह,सत्या सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, सुशील कुमार त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, राघवेंद्र सिन्हा, गिरिश नरायण पांडेय, कमेश्वर सिंह,अरविंद सिंह, जनार्दन यादव, प्रशांत गुप्ता, मनीष गुप्ता, चंद्रदेव मिश्र, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। ,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें