फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1056 दिव्यांगों की रुकी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आधार बेस्ड पेंमेंट प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अपने बैंक खाते में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) मैप की प्रक्रिया पूरी करनी थी लेकिन जिले में 1056 खाताधारक बैंक से एनपीसीआई नहीं कर सके। इसके कारण उनकी पेंशन शासन स्तर से रुक गई है।
विज्ञापन

सरकार ने दिव्यांगजों की पेंशन के लिए एनपीसीआई और केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए जिलाधिकारी ने बैंकों को पेंशनधारकों काएनपीसीआई कराने के लिए अलग से काउंटर खोलने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी बहुत से दिव्यांगजन बैंक खाते का एनपीसीआई नहीं करा सके। जिले में 18633 दिव्यांगों के खाते में पेंशन की धनराशि जाती है। इसमें से 1056 ने अभी तक केवाईसी और एनपीसीआई नहीं कराई है। ऐसे में पेंशन रोक दी गई है। इसमें सबसे अधिक हनुमानगंज ब्लाॅक के दिव्यांग हैं। पिछली बार जून में पेंशन की राशि भेजी गई थी।
एनपीसीआई न कराने वालों की संख्या
एनपीसीआई न कराने वालों में बैरिया ब्लॉक के 65 दिव्यांग, बांसडीह 26, बेलहरी 31, बेरुआरबारी 42, चिलकहर 62, दुबहड़ 61, गड़वार 35, हनुमानगंज 86, मनियर 35, मुरलीछपरा 61, नगरा 71, नवानगर 53, पंदह 48, रसड़ा 51, रेवती 52, सीयर 76, सोहांव के 66 दिव्यांग हैं। इसी तरह, नगर निकाय में बैरिया के 3 बलिया 59, बांसडीह 12, बिल्थरारोड 7, चितबड़ागांव 11, मनियर 13, रसड़ा 12, रेवती 14, सहतवार के 4 हैं।
विज्ञापन


पेंशनधारकों के लिए बैंक खाता एनपीसीआई कराना अनिवार्य है। अधिकांश खाता धारकों ने करा लिया है। एनपीसीआई कराने वाले पेंशनधारकों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। जिनका छूट गया है, उन्हें बैंक खाता एनपीसीआई कराने के निर्देश दिए गए है। पेंशनधारकों को भी सूचना दी जा रही है। -राजन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें