फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्राम चौपाल में छाए रहे पेंशन व आवास के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। ग्रामीणों की समस्याओं को गांव स्तर पर ही सुलझाने के लिए हर शुक्रवार को आयोजित हुई ग्राम चौपाल में पेंशन व आवास के मामले छाए रहे। नगरा ब्लॉक के बिहराहरपुर व मसुरिया में लगी चौपाल में पर्यवेक्षक के रुप में तैनात जनपदीय अधिकारी नहीं पहुंच सकें, जिससे ग्रामीणों को निराशा हुई। बिहराहरपुर में एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह ने समस्याओं का निपटारा किया। यहां पर ग्राम प्रधान घूरा यादव व सचिव अफरोज अली मौजूद रहे। मसुरिया में ग्राम प्रधान सावित्री देवी की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन व आवास का मामला उठाया। नोडल एडीओ कोआपरेटिव शशांक शेखर सिंह ने समाधान का भरोसा दिया। संचालन सचिव राजनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें