मनियर क्षेत्र के छितौनी गांव में आयोजित मोहम्मद अजमल ट्राफी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड?
- फोटो : BALLIA
मोहम्मद अजमल ट्रॉफी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन छितौनी में बुधवार किया गया। जिसका उद्घाटन सिकन्दरपुर के विधायक मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने किया। पहला क्वार्टर फाइनल मैच वॉलीबॉल प्रतियोगिता कंसो पटना और बलिया के बीच खेला गया। कंसो पटना की टीम ने दो सेट में 14-12 और 14-10 से मुकाबला जीत लिया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सेरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया। दूसरे मुकाबले का शुभारंभ जिला पंचायत वार्ड नंबर 15 के सदस्य विजय यादव ने फीता काटकर किया, जिसमें गाजीपुर की टीम ने सीधे दो सेटों में सेरिया को15-14 और15-12 से हराकर जीत हासिल कर ली। इस मौके पर मुहम्मद असफाक अहमद, अध्यापक तनबीर अहमद, मोदी जयसवाल, रमाशंकर यादव, कृष्ण कुमार, इमरान, शाहिद गनी, राशिद, जुल्फिकार, सलीम, चुन्नू खां, अजीम वारिस आदि रहे। रेफरी की भूमिका में राशिद और जुल्फिकार कमेंटेटर हाफिज व आरिफ रहे।