फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मौसम बदला तो बढ़े मरीज, आरोग्य मेले में 1655 का उपचार

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान न्यू पीएचसी बछईपुर पर मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और बाढ़ राहत केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1655 मरीजों का उपचार किया गया। न्यू पीएचसी बछईपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने 59 मरीजों का उपचार किया। शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी और बलवीर सिंह ने सहयोग किया। न्यू पीएचसी कसौंडर में आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने 20 मरीजों की जांच कर उपचार किया। भीमपुरा नंबर दो में डॉ. अजीत कुमार और मालीपुर में डॉ. खालिद सहित अन्य केंद्रों पर आयुष चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। चितबड़ागांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में 32 मरीज पहुंचे। डॉ. अतुल कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। लैब टेक्नीशियन संजय गुप्ता, सुनील कुमार, फार्मासिस्ट विनय कुमार, विमलेश कुमार और स्टाफ नर्स पूजा कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें