फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: ऐसी दीवानगी देखी नहीं! बलिया के थिएटर में सीट के लिए हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 27 Jan 2023 03:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

फिल्म पठान को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिलीं। कहीं पर थिएटर्स खाली मिले तो कहीं सीट तक के लिए लड़ाई हुई। यूपी के बलिया में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सिनेमाघर में दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है। ज्यादा भीड़ होने के कारण सीट पर बैठने को लेकर दर्शको में विवाद तक देखने को मिला।
विज्ञापन
पठान फ़िल्म की बढ़ी दीवानगी, सीट के लिए मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिलीं। कहीं पर थिएटर्स खाली मिले तो कहीं सीट तक के लिए लड़ाई हुई। यूपी के बलिया में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सिनेमाघर में दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है। ज्यादा भीड़ होने के कारण सीट पर बैठने को लेकर दर्शको में विवाद तक देखने को मिला। शहर के मालगोदाम रोड स्थित एक सिनेमाहाल में पठान फिल्म देखने के दौरान सीट पर बैठने को लेकर दर्शकों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इसे लोग शेयर करके तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर चले तमाम विवादों के बावजूद शाहरुख खान की दीवानगी व फ़िल्म में देश के दुश्मन आतंकवादी के खात्मे की कहानी को देखने के लिए हर कोई देखना चाहता है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान की फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आई है।

पठान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहीं-कहीं पर थिएटर के अंदर लोग एक-एक सीन पर तालियां और सीटियां बजाते नजर आए। वाराणसी की अगर बात करें तो सिगरा आईपी मॉल के बाहर हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने लाठी पटक भगाया। बाहर में लगे पठान के पोस्टर भी कार्यकर्ताओं ने फाड़े। एहतियातन रिलीज के दिन सिगरा, छावनी क्षेत्र और भेलूपुर और लक्सा के मल्टीप्लेक्स में पुलिस फोर्स दोपहर से लेकर रात तक मुस्तैद रही।

पठान फिल्म में शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक सीन को लेकर हिंदू संगठन को आपत्ति है।  हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म रिलीज होने पर मल्टीप्लेक्स को बंद कराने का आह्वान किया था। सुबह दस बजे के बाद ही हिंदू संगठन के लोग सिगरा स्थित आईपी मॉल के पास पहुंच गए। फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। शांति व्यवस्था बिगड़ने की सूचना मिलते ही सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को लाठी पटक भगाया। सिगरा इंस्पेक्टर ने कहा कि शांति पूर्वक तरीके से विरोध दर्ज कराएं।
विज्ञापन

उधर, छावनी क्षेत्र स्थित मल्टीप्लेक्स में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने फोर्स के संग मौजूद रहे। भेलूपुर स्थित मल्टीप्लेक्स में भी फोर्स पूरे दिन तैनात रही। छावनी क्षेत्र स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि पहले ही दिन सभी शो हाउस फुल गए। अगले दिन भी शो हाउस फुल है। भेलूपुर स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक कृष्णा पांडेय ने बताया कि सभी शो हाउस फुल रहा। शांति पूर्वक तरीके से दर्शकों ने फिल्म का आनंद उठाया। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें