फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 41 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए पीएम मोदी ने रिमोट दबाकर शुभारंभ किया। रिमोट का बटन दबाते ही पूरा पंडाल तालियों व गगनभेदी नारों से गूंजने लगा।
विज्ञापन

बलिया स्टेशन के टिकट घर के सामने बने मंच पर सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, स्वतंत्रता सेनानी राम विचार पांडेय, विधायक केतकी सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसपी एस आनन्द सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व जनता पीएम से वर्चुअल जुडे थे।
प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण चार एलईडी पर देखा गया। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभा को संबोधित किया।


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीएम नरेन्द्र मोदी ने रेलवे स्टेशन के कार्यों का शिलान्यास किया। सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि 41 करोड़ रुपये में स्टेशन पर आने वाले 50 वर्षो की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

स्टेशन पर चार एक्सलेटर, चार लिफ्ट, 12 मीटर चौड़ा फुट ब्रिज, प्लेटफार्म दो, तीन व चार पर यात्री शेड़, वेटिंग हाल, चार नंबर प्लेटफार्म की लंबाई व ऊंचाई बढ़ेगी। पार्सल स्टोर का निर्माण, स्टेशन के दोनों तरफ सड़क का निर्माण, फसाड लाइट लगेगी। दिव्यांगजनों की सुविधाएं बढ़ेंगी। दूसरे फेस में उत्तरी प्रवेश द्वार भवन का निर्माण व सर्कुलेटिंग परिसर का सुंदरीकरण, कर्मचारी आवास का निर्माण होगा। स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें