फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हादसे के बाद उजड़ा पार्वती का कुनबा, कैसे होगा परिवार का गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। एनएच-31 के दया छपरा ढाला पर बुधवार को ट्रैक्टर के धक्के से पार्वती देवी की मौत से उनका पूरा कुनबा ही उजड़ गया। चार साल पहले पार्वती के पति लालपति पासवान की मौत हो गई थी। पार्वती देवी छह पुत्री व एक पुत्र का पालन पोषण किसी तरह मजदूरी करके करती थीं। दो पुत्री का विवाह कर चुकी थीं। तीसरी पुत्री की शादी जून में होनी है। अब तीसरी पुत्री के हाथ पीले कैसे होंगे। इसके बाद तीन पुत्री अभी नाबालिग ही हैं। एक पुत्र भी है तो पिता की मौत के बाद विक्षिप्त सा हो गया है। अब मां का सहारा भी छिन गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से बुधवार मृत पार्वती देवी की छह पुत्री में खोइली (25), बुच्चा (22व) की शादी हो गई है। पुतुल (18) की शादी जून में होने वाली है। मानती (16), नीतू (14) व शांति (11) कुंवारी हैं। एक पुत्र कवलधारी (22) की भी शादी नहीं हुई है। घटना के बाद से सभी लड़कियों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें