फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनारायण ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और दुबहर ब्लॉक के निवर्तमान प्रमुख ज्ञानेंद्र राय ने देवनारायण सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि निर्वतमान प्रमुख ज्ञानेंद्र राय के अथक प्रयास के बाद देवनारायण सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनकी पार्टी में आ जाने से समाजवादी पार्टी को मिशन 2022 फतह करने में मजबूती मिलेगी। कहा कि देवनारायण सिंह को सपा की सदस्यता दिलाकर दुबहर ब्लॉक के निवर्तमान प्रमुख ने जो त्याग किया है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर जिला महासचिव राजन कन्नौजिया, अनिल राय, आलोक सिंह, मनोज ठाकुर, ब्रजेश सिंह, सर्वजीत सिंह, अच्छे तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें