फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी पं. तारकेश्वर पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। क्षेत्र के टोला फकरु राय के गांव तारकेश्वर नगर स्थित राधिका देवी बालिका विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद पंडित तारकेश्वर पाण्डेय की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय परिवार द्वारा एक सभा का भी आयोजन किया गया। तौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुभाष सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि पंडित जी वो व्यक्ति थे जो अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने के बाद ही दम लिया। वह जब हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण कर रहे थे उसी समय उनके मन में देश को आजाद कराने की बात उपजी और वे आजादी की जंग में निकल पड़ेॎर देश को आजाद कराकर ही शांत हुए। लेकिन आज भी उनके गांव तक जाने के लिए संपर्क मार्ग तक कायदे का नहीं है। इतना ही नहीं किसी नेता को उनकी पुण्यतिथि तक याद नहीं। इसके बाद बारी बारी से कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुंवर, अशोक शर्मा, नर्वदेश्वर चौबे, बनवारी प्रसाद, दीपक कुमार, सोनू सिंह रहे। अध्यक्षता पंडित रामाधार पाण्डेय व संचालन विश्वनाथ पाण्डेय प्रभा ने किया। आयोजक विनय पाण्डेय ने आंन्तुको का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें