फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : निर्दलियों के हाथ में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी!

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत सदस्यों के अधिकांश परिणाम मंगलवार की देर रात घोषित कर दिए गए। सबसे अधिक सीटों पर निर्दलियों ने बाजी मारी है। सबसे अधिक झटका सत्ता पक्ष को लगा है। ऐसे में निर्दलीय सदस्यों के हाथ में ही जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी की चाबी रहने की संभावना है। उधर, विभिन्न राजनीतिक दलों ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर विसात बिछानी शुरु कर दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक विश्लेषण शुरू हो चुका है। अधिकतर ब्लॉकों से प्रमुख पद के दावेदार मैदान में दिखने लगे हैं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर अभी राजनीतिक दलों ने अपना पत्ता नहीं खोला है। हालांकि चुनावी नतीजे यह संकेत देने लगे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनावी मुकाबला यहां रोचक होगा। चुनाव परिणाम पर गौर करें तो पार्टी स्तर पर हुए जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सबसे अधिक 12 सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराया है। इसके अलावा प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा को महत सात सीटें ही मिली हैं। सुभासपा ने भी चौंकान्ने वाला रिजल्ट देते हुए 10 सीटों जीत दर्ज की है। इसके अलावा बसपा समर्थित सात प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। जबकि कांग्रेस समर्थित सिर्फ एक प्रत्याशी को सफलता मिली है। चुनावी समर में निर्दल प्रत्याशियों ने 20 सीटें जीतीं है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए किसी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन चेहरा सामने आ रहा है। लेकिन माना जा रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर वही काबिज होगा जिसके पास अधिक निर्दलियों का समर्थन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें