फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डॉ. रामविलास को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
घोसी में स्व. डा रामविलास भारती को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते डा लक्ष्मन यादव।संवा
विज्ञापन
घोसी में गोल्ड मेडलिस्ट और राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रामविलास भारती को रविवार को उनके पैतृक गांव माछिल जमीन माछिल में श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. भारती का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव ने उनके निधन को एक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भारती के विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, विजय कुमार राजभर और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें