फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 53 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक नवंबर से धान की खरीद जिले के 53 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी, लेकिन इस बार किसान क्रय केंद्रों पर धान बिक्री में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब तक महज 5844 किसानों ने ही धान की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। जबकि पिछले वर्ष इस समय तक करीब दस हजार किसानों ने धान की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया था। इस बार मंडल में जिला दूसरे नंबर है। जबकि 8700 पंजीकरण के साथ आजमगढ़ एक नंबर और 3400 पंजीकरण के साथ मऊ तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत मंगलवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए तीन क्रय एजेंसियों की ओर से 53 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से खरीद के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा है। शासन की ओर से जिले को 1.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया। वहीं, धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
धान खरीद के लिए जिले में पीसीएफ,पीसीआई और विपणन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। तीनों एजेंसियों की ओर से 17 विकासखंडों में 53 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद वर्ष 2022-23 में सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 तथा ए-ग्रेड धान का मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

पोर्टल से करवा सकते पंजीकरण
खाद्य विभाग की वेबसाइट पर मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। धान विक्रय के लिए पंजीकरण किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं से खाद्य विभाग के पोर्टल पर किया जा सकता है। इसमें किसानों को जमीन में अपना हिस्सा और उसमें बोये गए धान की घोषणा की जाएगी। किसानों को पंजीकरण के लिए कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
क्रय एजेंसी- क्रय केंद्रों की संख्या
विपणन विभाग- 28
पीसीएफ- 23
भारतीय खाद्य निगम- 02
डिप्टी आरएमओ, अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि धान खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्रय केंद्रों पर पेयजल, कंप्यूटराइज्ड कांटा आदि व्यवस्था कर ली गई है। किसानों से अपील की जाती है कि वह खुद या किसी भी साइबर कैफे पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। बिना पंजीकरण धान नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

- अविनाश चंद्र सागरवाल, डिप्टी आरएमओ, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें