फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज आंधी-पानी से धान की फसल को नुकसान

विज्ञापन
पूर क्षेत्र में हवा और बारिश से गिरी धान की फसल।संवाद
विज्ञापन
पूर। बुधवार को क्षेत्र में आई तेज आंधी और करीब एक घंटे हुई बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ। तेज हवा के कारण खेतों में तैयार हो रही अगैती धान की फसल गिर गई। वहीं, बारिश के बाद खेतों और आसपास के इलाकों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की अगैती फसल में इस समय बालियां निकल आई थीं। तेज हवा के झोंकों के कारण कई खेतों में धान की फसल जमीन पर गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। बारिश के कारण खेतों में पानी जमा होने से फसल को और नुकसान पहुंचने की संभावना बनी हुई है।किसानों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा और आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होती रही तो अभी तैयार हो रही तथा बाद में तैयार होने वाली धान की फसल भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें