बांसडीह। विद्यत मेगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कचहरी चौराहे पर एसडीओ आरके यादव के नेतृत्व में विद्यत टीम ने सघन चेकिंग व वसूली भी किया। इस दौरान चोरी चुपके बिजली जलाने वालों में हड़कम्प मच गया। बता दे कि शासन के निर्देश पर विद्युत मेगा अभियान चला कर चोरी चुपके बिना कनेक्शन के बिजली का प्रयोग करने वालों पर कार्यवाही करते हुए उनके कनेक्शन कराने के साथ ही बड़े बकायेदारों से वसूली भी की गई। इस दौरान कटिया फसा कर चोरी चुपके बिजली जलाने वालों के तार काटे गए। वही पांच लोगों को घरेलू से कामर्शियल कनेक्शन किये गए। इसी के साथ ही लगभग राजस्व की लगभग एक लाख रुपये की वसूली भी की गई। वहीं एसडीओ आरके यादव ने बताया कि शासन द्वारा विद्युत मेगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा है। इस मौके पर जेई आलमगीर, जेई संजय यादव, नोडल अधिकारी आनंद गौतम, आलोक श्रीवास्तव, अमित यादव, मनोज, चंदन, काशी नाथ, नंदन, वीरेंद्र कुमार आदि रहे।